Assembly Election 2022 Candidates Report According To An Association For Democratic Reforms Report – विधानसभा चुनाव 2022 : पांच चुनावी राज्यों का ये आंकड़ा डराने वाला है, पढ़िए प्रत्याशियों पर तैयार ये रिपोर्ट – News Box India
Connect with us

Hindi

Assembly Election 2022 Candidates Report According To An Association For Democratic Reforms Report – विधानसभा चुनाव 2022 : पांच चुनावी राज्यों का ये आंकड़ा डराने वाला है, पढ़िए प्रत्याशियों पर तैयार ये रिपोर्ट

Published

on

[ad_1]

सार

पांच राज्यों में हो रहा विधानसभा चुनाव अब आखिरी चरण में है। 10 मार्च को सभी राज्यों के चुनावी नतीजे आ जाएंगे। इस बीच, राजनीतिक हस्तियों का लेखा-जोखा रखने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सभी राज्यों के प्रत्याशियों पर तैयार की गई एक संयुक्त रिपोर्ट जारी कर दी है। 

ख़बर सुनें

ये आंकड़े डराने वाले हैं। राजनीति में आपराधिक छवि वाले नेताओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ये हम नहीं, बल्कि इस बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खुद चुनाव आयोग को बताया है। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के दौरान आयोग को दिए हलफनामे पर एडीआर ने डिटेल रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, पांच राज्यों में चुनाव लड़ रहे कुल 6,874 प्रत्याशियों में 1,694 ऐसे हैं, जिनपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भी 1,262 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 

किस प्रदेश में कितने दागी प्रत्याशी?

राज्य दागी
उत्तर प्रदेश 26%
गोवा 26%
पंजाब 25%
मणिपुर 20%
उत्तराखंड 17%

यूपी में सबसे ज्यादा दुष्कर्म, हत्या के आरोपी प्रत्याशी
चुनावी मैदान में हत्या, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपियों ने भी ताल ठोकी है। यूपी में 37 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि 159 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। 69 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। इनमें 11 दुष्कर्म के आरोपी भी हैं। वहीं, पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां के 33 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास, चार पर हत्या और 15 पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। 

किस पार्टी ने कितने दागियों को टिकट दिए?

पार्टी दागी प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल 68%
समाजवादी पार्टी 56%
आरएलडी 51%
भाजपा 38%
बसपा  35%
कांग्रेस 34%
आम आदमी पार्टी 25%

 

प्रत्याशी सीट पार्टी केस
आजम खान रामपुर  (यूपी) समाजवादी पार्टी 87
अब्दुल्ला आजम स्वार( यूपी) समाजवादी पार्टी 43
अतुल प्रधान सरधना (यूपी) समाजवादी पार्टी 38

गोवा में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी मैदान में
गोवा में सबसे ज्यादा करोड़पति नेताओं पर राजनीतिक पार्टियों ने भरोसा जताया है। यहां के 62% प्रत्याशी करोड़पति हैं। मणिपुर के 54%, पंजाब के 41%, उत्तराखंड के 40% और उत्तर प्रदेश के 39% प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। हालांकि, संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में ही हैं। यहां 4,442 प्रत्याशियों में 1,733 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पंजाब के 1,276 में से 521 प्रत्याशी करोड़पति हैं। 

किस पार्टी ने कितने करोड़पतियों को टिकट दिए? 

पार्टी करोड़पति प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल 93%
भाजपा 87%
आरएलडी 86%
एनपीएफ 80%
समाजवादी पार्टी 75%
बसपा 74%
एनपीपी 71%
एआईटीसी 65%
कांग्रेस  63%

ये हैं टॉप-3 अमीर प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट पार्टी संपत्ति
नवाब काजिम अली खान रामपुर (यूपी) कांग्रेस 296 करोड़
कुलवंत सिंह  एसएएस नगर (पंजाब) आप  238 करोड़
सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद  (पंजाब) शिरोमणि अकाली दल 202 करोड़

               

विस्तार

ये आंकड़े डराने वाले हैं। राजनीति में आपराधिक छवि वाले नेताओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ये हम नहीं, बल्कि इस बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने खुद चुनाव आयोग को बताया है। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के दौरान आयोग को दिए हलफनामे पर एडीआर ने डिटेल रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, पांच राज्यों में चुनाव लड़ रहे कुल 6,874 प्रत्याशियों में 1,694 ऐसे हैं, जिनपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भी 1,262 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 

किस प्रदेश में कितने दागी प्रत्याशी?

राज्य दागी
उत्तर प्रदेश 26%
गोवा 26%
पंजाब 25%
मणिपुर 20%
उत्तराखंड 17%

यूपी में सबसे ज्यादा दुष्कर्म, हत्या के आरोपी प्रत्याशी

चुनावी मैदान में हत्या, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपियों ने भी ताल ठोकी है। यूपी में 37 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि 159 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। 69 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। इनमें 11 दुष्कर्म के आरोपी भी हैं। वहीं, पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां के 33 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास, चार पर हत्या और 15 पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। 

किस पार्टी ने कितने दागियों को टिकट दिए?

पार्टी दागी प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल 68%
समाजवादी पार्टी 56%
आरएलडी 51%
भाजपा 38%
बसपा  35%
कांग्रेस 34%
आम आदमी पार्टी 25%

 

[ad_2]

Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Categories