Hindi
Indore: Film Critic Jay Prakash Chowkse Dies At The Age Of 83 – इंदौर: फिल्म समीक्षक जय प्रकाश चौकसे का निधन, चंद दिनों पहले लिखा था अंतिम आलेख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:28 AM IST
सार
83 वर्षीय चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं।
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार के तो वह बहुत करीब थे। उनकी खास किस्म की फिल्म समीक्षा को बॉलीवुड में भी पसंद किया जाता था।
विस्तार
प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। चौकसे ने आज सुबह सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा।
चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। कपूर परिवार और सलीम खान के परिवार के तो वह बहुत करीब थे। उनकी खास किस्म की फिल्म समीक्षा को बॉलीवुड में भी पसंद किया जाता था।