Russia Ukraine Conflict Live Updates: Russia Vs Ukraine War Situation Donetsk And Luhansk, Vladimir Putin, Unsc, Joe Biden, Volodymyr Zelensky News In Hindi – Russia Ukraine Conflict Live: ब्रिटेन ने रूस पर लागू किए प्रतिबंध, पहले चरण में पांच बैंकों पर बैन – News Box India
Connect with us

Hindi

Russia Ukraine Conflict Live Updates: Russia Vs Ukraine War Situation Donetsk And Luhansk, Vladimir Putin, Unsc, Joe Biden, Volodymyr Zelensky News In Hindi – Russia Ukraine Conflict Live: ब्रिटेन ने रूस पर लागू किए प्रतिबंध, पहले चरण में पांच बैंकों पर बैन

Published

on

[ad_1]

09:00 PM, 22-Feb-2022

बोरिस जॉनसन ने किया यह एलान

बोरिस जॉनसन ने रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया। इनमें रोसिया, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रोमस्याज बैंक और द ब्लैक सी बैंक शामिल हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम रूसी कंपनियों को स्टर्लिंग या वास्तव में डॉलर में धन जुटाने में सक्षम होने से रोकना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे यूके के बाजारों में धन जुटाना बंद कर दें और हम इस देश में संपत्ति के स्वामित्व को छुपाने वाले पर्दे को हटाना चाहते हैं।

08:58 PM, 22-Feb-2022

तुर्की ने भी किया रूस के फैसले का विरोध

तुर्की के राष्ट्रपति तैईप एर्दोगन ने यूक्रेन के अपने समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत की। साथ ही, कहा कि वह यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को निशाना बनाने वाली रूस की नीति का विरोध करते हैं। बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दो राज्यों को स्वतंत्र घोषित कर दिया है।

08:31 PM, 22-Feb-2022

ब्रिटेन ने रूस की पांच बैंकों को किया बैन

बोरिस जॉनसन ने रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाने का एलान कर दिया। इनमें रोसिया, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रोमस्याज बैंक और द ब्लैक सी बैंक शामिल हैं। 

08:08 PM, 22-Feb-2022

यूक्रेन मुद्दे पर रूस को सजा देने के तरीके खंगाल रहे पश्चिमी देश

यूरोप में युद्ध की आहट के बीच यूक्रेन के अलगाववादी नियंत्रित क्षेत्रों में सैनिक तैनात करने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश से दुनियाभर के नेता स्तब्ध हैं और अब वे इस बात गौर कर रहे हैं कि कैसे इसपर अपनी प्रतिक्रिया को ज्यादा से ज्यादा प्रभावशाली बनाएं। जर्मनी ने पहला बड़ा कदम उठाया और रूस से ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ गैस पाइपलाइन के प्रमाणन की प्रक्रिया को रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह मॉस्को के लिए एक आकर्षक सौदा था और रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर यूरोप की निर्भरता बढ़ने की अमेरिका ने आलोचना की थी। पश्चिमी देशों का कहना है कि यूक्रेन में पुतिन के कदमों ने अनगिनत अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन किया है और चूंकि कूटनीति के शब्द विफल हो गए, इसलिए कार्रवाई की ओर बढ़ने का समय आ गया है।

07:16 PM, 22-Feb-2022

यूक्रेन संकट: जॉनसन ने रूस से कहा- प्रतिबंधों की झड़ी लगा देंगे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को कहा कि उनका देश आर्थिक प्रतिबंधों की पहली बमबारी करके रूस को निशाना बनाएगा। उन्होंने आगाह किया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ पूर्ण युद्ध शुरू करने को लेकर अड़े हुए हैं। जॉनसन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून को तार-तार कर दिया है इसलिए वह तुरंत आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे।

06:33 PM, 22-Feb-2022

ब्रिटेन ने रूस पर किया प्रतिबंधों का एलान

ब्रिटेन की तरफ से रूस पर सख्त प्रतिबंधों का एलान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत ब्रिटेन ने सबसे पहले रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा तीन ऊंची नेटवर्थ वाले लोगों पर भी प्रतिबंधों का एलान हुआ है।

05:49 PM, 22-Feb-2022

रूस-यूक्रेन के बीच तनाव कम होना जरूरी: भारत के विदेश सचिव

रूस-यूक्रेन विवाद पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, “आज सुबह हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बयान में कहा है कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि तनाव कम होना चाहिए। दुनिया एक और संघर्ष नहीं चाहती। कूटनीति से ऐसा सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का एकमात्र तरीका है जो सभी को स्वीकार्य हो।”

05:33 PM, 22-Feb-2022

ईंधन की बढ़ती चिंता से यूरोप में बढ़ी चिंता

ईंधन की कीमतों में वृद्धि और यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका के कारण यूरोपीय देशों के नेता ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि वे प्राकृतिक गैस के लिए दशकों तक मॉस्को पर निर्भर रहे हैं। किफायती दरों पर सीमापार गैस और बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2015 में “ऊर्जा संघ” बनाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक उस पर बहुत कम प्रगति हुई है। सौर तथा वायु ऊर्जा जैसे नवीकरणीय माध्यमों पर मंद गति से काम चल रहा है और अन्य जीवाश्म ईंधन खत्म होते जा रहे हैं इसलिए यूरोप को प्राकृतिक गैस की जरूरत है और इसके लिए वह रूस पर निर्भर है।

04:46 PM, 22-Feb-2022

राजनाथ सिंह बोले- अमेरिका और रूस की बातचीत से निकलेगा समाधान

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी यूक्रेन को संकट लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “भारत यूक्रेन के मामले पर यही चाहता है कि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वे रूस के राष्ट्रपति के साथ बात करेंगे। अगर इन दोनों की बातचीत होगी तो निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा। जहां तक भारत की बात है भारत शांति चाहता है।”

04:22 PM, 22-Feb-2022

रूस-यूक्रेन विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का भी बयान आया है। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। भारतीय नागरिक हमारे दूतावास के संपर्क में रहें।

04:02 PM, 22-Feb-2022

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के साथ रिश्ते तोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अमेरिका समेत सभी पश्चिमी देशों से रूस और जर्मनी के बीच शुरू होने वाली नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन पर प्रतिबंध लगाने की अपील की है। गौरतलब है कि रूस के लिए नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन आर्थिक तौर पर काफी अहम है। यहां जानें क्या है नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन और कैसे रूस पर पड़ेगा प्रतिबंधों का फर्क…

03:04 PM, 22-Feb-2022

यूक्रेन पर हो चुका है आक्रमण: ब्रिटेन

पुतिन के एलान के बाद ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जावेद ने दावा किया है कि, रूस की फौज ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। अब ब्रिटेन उस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए जावेद ने कहा कि, आप यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यूक्रेन पर आक्रमण शुरू हो चुका है। 

02:08 PM, 22-Feb-2022

यूरोप भी कर रहा प्रतिबंध लगाने की तैयारी

यूक्रेन पर रूस के हालिया कदम के बाद यूरोपीय संघ भी प्रतिबंधों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बॉरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ के विदेश मंत्री रूस द्वारा दो शहरों को मान्यता दिए जाने और यूक्रेन के क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती के खिलाफ रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। 

02:00 PM, 22-Feb-2022

वार्ता के जरिए हो शांति स्थापना: राजनाथ सिंह

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि, भारत वार्ता के जरिए समाधान और शांति के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि, मुझे यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच बातचीत के बाद कोई समाधान निकलेगा। भारत अंतरराष्ट्रीय शांति बनाए रखने के पक्ष में है। 

01:44 PM, 22-Feb-2022

भारत ने छात्रों से की यूक्रेन छोड़ने की अपील

यूक्रेन में रूसी हमले की आशंका गहराती ही जा रही है। इस बीच भारत ने छात्रों से एक बार फिर से अपील की है कि, वे तुरंत यूक्रेन छोड़कर भारत लौटें। भारत की ओर से कहा गया है कि, ऑनलाइन क्लासों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किए बिना भारतीय छात्र वापस लौटना शुरू करें। भारत की ओर से नागरिकों को निकालने के लिए अतिरिक्त उड़ाने भी शुरू की गई हैं। 

[ad_2]

Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Categories