Connect with us

Hindi

Russia Ukraine War Live Updates: Vladimir Putin Vs Volodymyr Zelensky Kyiv Attack Joe Biden State Of The Union Address Nato News In Hindi – Russia Ukraine War Live: रूसी सेना ने किया खेरसोन शहर पर कब्जे का दावा, आज फिर वार्ता करेंगे रूस और यूक्रेन

Published

on


06:23 PM, 02-Mar-2022

विदेश राज्य मंत्री से मिले पंजाब के कांग्रेस सांसद

पंजाब के छह कांग्रेस सांसदों ने आज विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात ही और उनसे यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। लेखी ने आश्वासन दिया कि भारत सरकार इसे लेकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों को भी काम पर लगाया गया है।

06:17 PM, 02-Mar-2022

आरटी और स्पुतनिक के अकाउंट हटाएगा ट्विटर

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने कहा है कि वह रशिया टुडे (आरटी) और स्पुतनिक को अपने प्लेटफॉर्म से हटाएगा। ट्विटर ने यह फैसला रूस पर यूरोपीय संघ की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के क्रम में लिया है। 

06:09 PM, 02-Mar-2022

निकासी शुरू करने में कोई देर नहीं हुई: मुरलीधरन

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि यह आरोप गलत हैं कि हमने यूक्रेन में फंसे अपने छात्रों की निकासी शुरू करने में देर की है। छात्र यूनिवर्सिटी नहीं छोड़ना चाहते थे क्योंकि वह ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयार नहीं थे। हमने अपनी पहली एडवायजरी 24 फरवरी से पहले जारी कर दी थी। इसमें छात्रों से यूक्रेन छोड़ने के लिए कहा गया था।

06:04 PM, 02-Mar-2022

रूसी सेना ने किया खेरसोन पर कब्जे का दावा

रूसी सेना ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन दक्षिणी शहर खेरसोन पर कब्जा कर लिया है। लेकिन, शहर के मेयर का कहना है कि यह अभी भी यूक्रेनी बलों के नियंत्रण में है।

05:59 PM, 02-Mar-2022

रात 11 बजे भारत पहुंचेगा सी-17 विमान

भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि वायु सेना का सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे लगभग 200 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया से रवाना हो चुका है। इसके भारत में रात 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि दो और विमान पोलैंड और हंगरी से कल सुबह भारत पहुंचेंगे। वायु सेना अब तक इस काम के लिए चार उड़ानों की शुरुआत कर चुकी है।

05:55 PM, 02-Mar-2022

छात्रों के माता-पिता से की सिंधिया ने बात

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के निकालने के अभियान में समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया में हैं। यहां उन्होंने छात्रों के माता-पिता से फोन पर बात की। सिंधिया रोमानिया और मोल्डोवा के रास्ते भारतीयों की यूक्रेन से निकासी का समन्वय कर रहे हैं।

 

05:42 PM, 02-Mar-2022

‘बमबारी-गोलाबारी का पैटर्न समझें यूक्रेन में फंसे लोग’

यूक्रेन संकट को लेकर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा है कि महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी को नेतृत्व संभालने की जरूरत है। इससे निर्णय लेने में मदद मिलेगी। संसाधनों की सुरक्षा करने की आवश्यकता है। बमबारी और गोलाबारी का एक पैटर्न है जिसे लोगों को समझने की जरूरत है। इसके बीच के समय को संसाधन और आपूर्तियां इकट्ठा करने में लगाना चाहिए। 

05:37 PM, 02-Mar-2022

यूक्रेन के लोगों की मदद करेगा सिख्स फॉर इंडिया

यूनाइटेड सिख्स इंडिया के अध्यक्ष वरिंदरजीत सिंह ने दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा से मुलाकात की। सिंह ने बताया कि हमने उनसे कहा कि यूक्रेन में लोगों की मदद के लिए हमारे स्वयंसेवकों को वीजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी जरूरतों के बारे में हमें बताया, हम जितना जल्दी संभव होगा मानवीय मदद उपलब्ध कराएंगे।

05:25 PM, 02-Mar-2022

एक-दो दिन में खत्म होने वाला नहीं है यूक्रेन संकट: सेवानिृत्त लेफ्टिनेंट जनरल

लेफ्टिनेंट जनरल (सेनानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा है कि यूक्रेन में वर्तमान स्थिति यह है कि भारतीयों को कीव से लगभग बाहर निकाल लिया गया है। खारकीव में कुछ भारतीय मौजूद हैं जहां एयरस्ट्राइक और गोलाबारी हो रही है। यह एक असामान्य परिस्थिति है जो एक-दो दिन में समाप्त होने वाली नहीं है। हमें इस बात के लिए तैयार रहना होगा कि लंबे समय ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

05:16 PM, 02-Mar-2022

आज शाम फिर बातचीत करेंगे रूस और यूक्रेन

यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता का दूसरा दौर आज शाम को होगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यूक्रेनी पक्ष इसके लिए सहमत हो गया है। हालांकि, पेस्कोव ने बैठक की जगह के बारे में जानकारी नहीं दी है।

05:14 PM, 02-Mar-2022

खारकीव से तुरंत निकलें भारतीय नागरिक: एडवायजरी

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल एडवायजरी जारी की है। इसमें खारकीव से तुरंत निकलने के लिए और पेसोचिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द बढ़ने के लिए कहा गया है। एडवायजरी के अनुसार नागरिकों को आज शाम छह बजे (यूक्रेन के समयानुसार) इन स्थानों पर हर हालत में पहुंचना होगा।

05:02 PM, 02-Mar-2022

जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री से की रूस के खिलाफ कार्रवाई पर बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हमने रिहायशी इलाकों में हमलों को लेकर रूस के खिलाफ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ कार्रवाई पर समन्वय किया है।

05:55 PM, 02-Mar-2022

ब्रिटेन ने लगाए रूस और बेलारूस पर और प्रतिबंध

ब्रिनेट ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर प्रतिबंधों में इजाफा किया है। इसके अलावा इस काम में उसका सहयोग करने के लिए बेलारूस के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाए हैं। मंगलवार को ब्रिटेन ने रूस के जहाजों को अपने बंदरगाहों में प्रवेश देने से इनकार कर दिया था।

05:51 PM, 02-Mar-2022

यूक्रेन में भारतीय छात्र नहीं समझ पाए स्थिति की गंभीरता: फडणवीस

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि रूस की ओर से हमला किए जाने से पहले भारत सरकार की ओर से निकासी एडवायजरी जारी करने के बाद भी यूक्रेन में भारतीय छात्रों ने स्थिति की गंभीरता समझने में गलती कर दी।

04:46 PM, 02-Mar-2022

केंद्र सरकार समझे कि राजनीति से जरूरी मानवता है: ममता बनर्जी

यूक्रेन संकट को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र को यह समझना चाहिए कि मानवता राजनीति से अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति को बनाए रखने के लिए भारत वार्ताओं का नेतृत्व कर सकता है।





Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Categories