Hindi
Up Election 2022 Live: Up Chunav Fifth Phase Election Date District Wise Schedule, Bjp, Congress, Sp And Bsp Candidate List News In Hindi – Up Election 2022 Live: योगी बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे, अखिलेश ने कहा- गोरखपुर जाते समय गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं

09:45 AM, 26-Feb-2022
UP Chunav: अखिलेश का योगी पर पलटवार
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘हम परिवार वाले लोग हैं, परिवार में जाते हैं तो कुछ लेकर जरूर जाते हैं। मैं मुख्यमंत्री (योगी) को याद दिलाना चाहता हूं कि वे अपने गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं। जो गुल्लू गोरखपुर में इंतजार कर रहा है, यहां से जाएं तो बिस्किट जरूर लेकर जाएं।’
09:29 AM, 26-Feb-2022
UP Election : योगी बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि इस बार चुनाव में भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। योगी ने कहा कि चार चरणों के चुनाव तक हम बहुमत के काफी नजदीक पहुंच चुके हैं। सातों चरणों के अंत तक हम 300 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 2017 में भाजपा ने यहां सरकार बनाई थी, तब बेरोजगारी दर करीब 18% था, अब ये 2% से भी कम हो गया है।
09:28 AM, 26-Feb-2022
UP Chunav: पूर्वांचल में सपा ने झोंकी ताकत, अति पिछड़ों पर फोकस
पांसपा ने पूर्वांचल में ताकत झोंक दी है। पार्टी पांचवें और छठे चरण के चुनाव को काफी अहम मान रही है। इन चरणों में सपा ने अति पिछड़ी जातियों पर खास फोकस करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए 27 पिछड़ी जाति के नेताओं को विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी है। अन्य पिछड़े वर्ग के वरिष्ठ नेताओं को भी संबंधित जिलों में भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। पांचवें और छठे चरण में 118 सीटों पर चुनाव होना है। पिछले चुनाव में भाजपा को इनमें से 91 सीटें मिली थीं। सपा-बसपा ने 8-8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 2 और अन्य को 9 सीटें मिली थीं। इसमें बसपा के सात विधायक अब सपा मेें हैं। वहीं, सपा 51, बसपा 38 और कांग्रेस 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
09:10 AM, 26-Feb-2022
यूपी चुनाव: योगी बोले- 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे, अखिलेश ने कहा- गोरखपुर जाते समय गुल्लू के लिए बिस्किट जरूर लेकर जाएं
UP Election 2022 : जनपदों-राज्य की सीमाएं सील, जिले में भी 38 स्थानों पर नाकेबंदी
27 फरवरी को होने जा रहे मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम छह बजे पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार थम गया। इसके साथ ही जिले व राज्य की सीमाएं भी सील कर दी गईं। पड़ोसी जनपदों की सीमा पर कुल 14 जबकि मप्र सीमा पर 13 स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन निगरानी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जनपद के भीतर भी कुल 38 स्थानों पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई है। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही जनपद में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि यमुनापार में तीन थाना क्षेत्र एमपी सीमा पर स्थित हैं। इनमें खीरी, कोरांव व शंकरगढ़ शामिल हैं। इसी तरह छह पड़ोसी जनपदों की सीमाएं भी प्रयागराज से लगी हुई हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही शाम छह बजे यह सभी सीमाएं सील कर दी गईं।