Up Election 2022 Phase 5 Voting Live: District Wise 5th Charan Election In Up Vote Percentage Of 61 Assembly Seats News In Hindi – Up Election Live 5th Phase: सपा का आरोप, बाबागंज विधानसभा की 269 मतदान केंद्र पर बूथ कैपचरिंग, प्रत्याशी को किया जा रहा प्रताड़ित – News Box India
Connect with us

Hindi

Up Election 2022 Phase 5 Voting Live: District Wise 5th Charan Election In Up Vote Percentage Of 61 Assembly Seats News In Hindi – Up Election Live 5th Phase: सपा का आरोप, बाबागंज विधानसभा की 269 मतदान केंद्र पर बूथ कैपचरिंग, प्रत्याशी को किया जा रहा प्रताड़ित

Published

on

[ad_1]

10:50 AM, 27-Feb-2022

भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि गोंडा की मनकापुर विधानसभा 300 के बूथ संख्या 313 पर भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि कृपया संज्ञान ले। इसके अलावा, बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा 269 के बूथ संख्या 427, 428 पर बूथ एजेंट को भगाया जा रहा है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले।

10:45 AM, 27-Feb-2022

5वें चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है: बी.डी. राम तिवारी 

लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि 5वें चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 8.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें मिली हैं। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाकी सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

10:42 AM, 27-Feb-2022

ईवीएम बार-बार बंद होने के कारण मतदान बाधित 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रयागराज की शहर पश्चिमी 261 विधानसभा के बूथ संख्या 130 और 132 पर ईवीएम बार-बार बंद होने के कारण मतदान बाधित हो रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। इसके अलावा विधानसभा-259 के बूथ संख्या-174, 177, 181, 188 पर ईवीएम खराब है। 

10:36 AM, 27-Feb-2022

हम प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं: मौर्य 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि वे घर से निकलें और मतदान करें। हम प्रदेश में 300 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। हम यहां प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं। 

 

10:33 AM, 27-Feb-2022

मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है: जिलाधिकारी

प्रयागराज के ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है।

 

10:28 AM, 27-Feb-2022

हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात: एसएसपी

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

10:24 AM, 27-Feb-2022

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने डाला वोट

पट्टी विधानसभा केसर वजीरपुर मतदान केंद्र पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने मतदान किया। वहीं, सांसद लल्लू सिंह ने भी मतदान किया।

10:18 AM, 27-Feb-2022

प्रतापगढ़ में सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसदी मतदान

रामपुर खास-7.56 प्रतिशत

बाबागंज 8.21 फीसदी

कुंडा 8.3 प्रतिशत

विश्वनाथगंज 8.29 फीसदी

प्रतापगढ़ 5.97 प्रतिशत

पट्टी 8.8 फीसदी

रानीगंज 6.8 प्रतिशत

10:17 AM, 27-Feb-2022

बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला

उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला। उन्होंने विश्नोहरपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया 

10:10 AM, 27-Feb-2022

रुदौली के पारा हाजी में मतदान का बहिष्कार

अयोध्या के रुदौली विधानसभा के पारा हाजी में अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। पुल न बनने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। 

 

10:07 AM, 27-Feb-2022

बहुत अच्छी जीत होने वाली है: राजा भैया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला। उन्होंने कहा, “बहुत अच्छी जीत होने वाली है। कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।

 

10:03 AM, 27-Feb-2022

सपा प्रत्याशी के वोट डालते हुए फोटो वायरल

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप यादव का वोट डालते हुए फोटो वायरल हो गया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि मोबाइल बूथ के अंदर कैसे गया। फिलहाल जॉर्ज टाउन पुलिस जांच में जुटी है।

10:01 AM, 27-Feb-2022

श्रावस्ती में 9.67 प्रतिशत मतदान

भिनगा-9.1 प्रतिशत

श्रावस्ती-10.02 प्रतिशत

 

09:58 AM, 27-Feb-2022

सुल्तानपुर में सुबह 9 बजे तक 8.60 फीसदी वोटिंग

सुल्तानपुर-10.22 फीसदी वोटिंग

लंभुआ-7.74 फीसदी वोटिंग

कादीपुर-9.51 फीसदी वोटिंग

इसौली-6.05 फीसदी वोटिंग

सदर-9.2 फीसदी वोटिंग

 

09:49 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में 09 बजे तक 9.44 फीसदी वोटिंग

रूदौली- 8.75 प्रतिशत

मिल्कीपूर-10 प्रतिशत

बीकापुर- 9.36 फीसदी

अयोध्या – 8.87 प्रतिशत

गोसाईगंज- 10.2 फीसदी

अयोध्या-9.436 प्रतिशत

 

[ad_2]

Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Categories