Connect with us

Hindi

Birthday Special: बिपाशा से पहले दो और अभिनेत्रियों से शादी कर चुके थे करण सिंह ग्रोवर, टीवी में सुपरहिट रहा करियर

Published

on

[ad_1]

हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर 23 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।  करण टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर रहे हैं। ‘दिल मिल गए’ सीरियल में उन्हें खूब पसंद किया गया। उन्होंने अलोन, हेट स्टोरी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि एक्टर के करियर से ज्यादा वे अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहे। करण ने 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों क्यूट केमेस्ट्री शेयर करते हैं। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। लेकिन बिपाशा बसु से पहले करण दो बार शादी कर चुके थे। चलिए बताते हैं उनकी दोनों पूर्व पत्नियों के बाद में…

श्रद्धा निगम

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने 2008 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फोटोग्राफर दोस्त के जरिए हुई थी। ये शादी लंबे वक्त नहीं चल पाई और दोनों साल 2009 में अलग हो गए। श्रद्धा निगम ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपनी पूरी कोशिश की ये शादी नहीं टूटे। मेरे सभी प्रयासों के बावजूद शादी आगे तक नहीं पहुंच पाई। 2012 में श्रद्धा ने टीवी एक्टर मयंक आनंद से शादी की।

जेनिफर विंगेट

इसके बाद करण जेनिफर विंगेट के साथ प्यार में पड़े। ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाने लगा। साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों दो साल ही साथ रहे। करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी जेनिफर विंगेट ने एक्टर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। करण संग शादी टूटने की खबर खुद जेनिफर विंगेट ने सोशल मीडिया के जरिए थी।

करण और बिपाशा ने फिल्म अलोन में साथ में काम किया था। इसी दौरान उनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। एक इंटरव्यू में बिपाशा ने करण की फेल हुईं शादियों पर बात करते हुए कहा था- ‘असफल शादी होने के ये मतलब  नहीं है कि वो इंसान गलत है, तो ऐसा नहीं है कि उसकी निंदा की जानी चाहिए।

[ad_2]

Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

Categories